औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, दबंगई पर लगा ब्रेक

देवास, 03 दिसंबर 2025।
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश पर दबंगई दिखाने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे, जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी फरार आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
घटना का विवरण
फरियादी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 सितंबर 2025 की रात करीब 9 बजे आरोपी जितेंद्र सोलंकी, पप्पू सोलंकी, राकेश चौहान और प्रकाश चौहान जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने फरियादी के भाई पर उनकी लड़की को भगाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए अश्लील गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
फरियादी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 837/2025 धारा 331(6), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस की तत्पर कार्रवाई
पुलिस टीम ने तकनीकी आधार और मुखबिर सूचना के आधार पर 03 दिसंबर 2025 को सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ जितेंद्र सोलंकी, पिता यशवंत सोलंकी, उम्र 32 वर्ष
2️⃣ पप्पू सोलंकी, पिता जसवंत सिंह सोलंकी, उम्र 43 वर्ष
3️⃣ राकेश चौहान, पिता पिरुलाल चौहान, उम्र 33 वर्ष
4️⃣ प्रकाश चौहान, पिता नवल सिंह चौहान, उम्र 48 वर्ष
(सभी निवासी बैलदार मोहल्ला, अमोना देवास)
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, प्रआर घनश्याम बामनिया, अजय बैस, तथा सैनिक ज्ञानेन्द्र द्विवेदी की विशेष भूमिका रही, जिसके चलते दबंगई करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के समक्ष लाया गया।





