इंदौर के मयंक गुप्ता बने स्नूकर चैंपियन, देवास में हुआ राज्य स्तरीय टूर्नामेंट

देवास। शहर के मोती बंगला स्थित सेंचुरी स्नूकर एकेडमी में राज्य स्तरीय स्नूकर टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देवास सहित इंदौर, झाबुआ, सीहोर और रतलाम के कुल 35 खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में इंदौर के मयंक गुप्ता ने अपने शानदार और सटीक शॉट्स से सभी मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बनने का खिताब अपने नाम किया। वहीं वीरेंद्र शर्मा (इंदौर) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विकास कनौजिया और गौरव टंडन (इंदौर) ने तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सेंचुरी स्नूकर एकेडमी के संचालक बिलाल शेख एवं संस्था के मार्गदर्शक हाजी अकबर शेख ‘अज्जू’, जो कि स्टेट बॉडीबिल्डिंग संगठन मध्यप्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं, ने विजेताओं को शील्ड, ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

टूर्नामेंट के स्पॉन्सर शर्मा बिलियर्ड एसेसरीज (दिल्ली), ताज रोटी, टीसीक्यू स्टूडियो कलाकारी और प्रोटीन प्लैनेट्स देवास द्वारा विजेताओं को गिफ्ट हैम्पर भी प्रदान किए गए।
इस दौरान प्रतियोगिता में भरत साहू, एडवोकेट प्रीतेश शर्मा, विवेक द्विवेदी, फिरोज शेख, अरुण तोमर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।




