देवास प्राइम विशेष

देवास में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, यशवंत व्यायामशाला सदस्यों ने किया माल्यार्पण

देवास। शहर में अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री यशवंत व्यायाम शाला एवं अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद स्मृति समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर आज़ाद जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने शीश झुकाकर देश की आज़ादी के लिए दिए गए आज़ाद जी के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भेरू सिंह चौधरी, अशोक गायकवाड, संजय पानसरे, अनिल सिंह बेस, गुरुचरण पहलवान, भावेश पहलवान, दिलीप जैन, पिंटू पहलवान, प्रदीप तिवारी, मोहन सिंह राजपूत, मनीष चौहान, गोविंद प्रजापत, घनश्याम चौधरी, मोहन शिंदे, सुनील ठाकुर, गुरप्रीत सिंह, सचिन, दीपक जाट, पंकज पाल, किशोर प्रजापत, बाबू भाई, पवन प्रजापत, विजय, दीपक चौधरी, संदीप सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी मनीष पारीक एवं गुरुचरण चौधरी द्वारा दी गई।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button