जन-समस्याएँ/स्पेशल रिपोर्ट

देवास में पानी सप्लाई प्रभावित
बिजली मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों में जल वितरण एक दिन आगे बढ़ा

देवास | शहर में बिजली लाइन मेंटेनेंस के कारण जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। नगर निगम जलप्रदाय विभाग के अनुसार 11 मार्च को एमपीईबी द्वारा सुबह 11:45 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत लाइन मेंटेनेंस के लिए शटडाउन लिया गया था। इसके चलते क्षिप्रा प्लांट और अलीपुर क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रही, जिससे शहर की जल टंकियां समय पर नहीं भर सकीं।

इसी कारण शहर के कई क्षेत्रों में पानी का वितरण निर्धारित दिन के बजाय एक दिन बाद किया जाएगा। नगर निगम ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए संशोधित जल वितरण की जानकारी जारी की है।

इन क्षेत्रों में बदला जल वितरण का समय

राजाराम नगर टंकी क्षेत्र
राजाराम नगर, सीताराम नगर, मेंढकी गांव और बिराखेड़ी गांव में 11 मार्च का जल वितरण अब 12 मार्च को होगा।

बजरंग नगर टंकी क्षेत्र
जय बजरंग नगर, मिश्रीलाल नगर, करोली नगर और कुबेर नगर में 12 मार्च की जगह अब 13 मार्च को पानी मिलेगा।

रानीबाग टंकी क्षेत्र
महाकाल कॉलोनी, शालीमार, प्रताप नगर, गंगा निकेतन, गीताश्री, मीनाश्री और राजीव गांधी नगर में 11 मार्च का जल वितरण 12 मार्च को किया जाएगा।
वहीं निमाड़ नगर, शिव शक्ति नगर, अल्कापुरी, त्रिलोक नगर, विजय नगर, मुखर्जी नगर और गौरव नगर में 12 मार्च का जल वितरण अब 13 मार्च को होगा।

रानीबाग टंकी क्षेत्र
महाकाल कॉलोनी, शालीमार, प्रताप नगर, गंगा निकेतन, गीताश्री, मीनाश्री और राजीव गांधी नगर में 11 मार्च का जल वितरण 12 मार्च को किया जाएगा।
वहीं निमाड़ नगर, शिव शक्ति नगर, अल्कापुरी, त्रिलोक नगर, विजय नगर, मुखर्जी नगर और गौरव नगर में 12 मार्च का जल वितरण अब 13 मार्च को होगा।

उत्तम नगर टंकी क्षेत्र
अन्नपूर्णा नगर और नसीराबाद गांव में 11 मार्च का जल वितरण 12 मार्च को किया जाएगा।
वहीं अर्जुन नगर, एकता नगर, उत्तम नगर, विनायक नगर और राजाबाग कॉलोनी में 12 मार्च की जगह 13 मार्च को पानी मिलेगा।

आनंद ऋषि टंकी क्षेत्र
जवाहर नगर, गायत्री विहार, प्रेम नगर, राधा नगर और सम्यक विहार में 12 मार्च की जगह अब 13 मार्च को पानी मिलेगा।
वहीं मल्हार कॉलोनी, सिल्वर कॉलोनी, शांति गृह निर्माण, अम्बे नगर, अष्टविनायक नगर और फौजी नगर में 11 मार्च का जल वितरण 12 मार्च को किया जाएगा।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि संशोधित जल वितरण कार्यक्रम के अनुसार पानी का उपयोग करें और सहयोग बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button