देवास पुलिस की त्वरित कार्रवाई – अबोध बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार

देवास, 12 नवम्बर।
देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र में एक अबोध बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 9 नवम्बर की बताई जा रही है, जब आरोपी ने गोबर की टोपली उठवाने के बहाने बालिका को अपने खेत पर बनी टापरी में बुलाया और वहां दुष्कर्म किया।
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना उदयनगर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) एच.एन. बाथम के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली श्रृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी उदयनगर निरीक्षक दर्शना मुजाल्दे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने लगातार प्रयास करते हुए विश्वसनीय सूचना के आधार पर जिला धार के धामनोद क्षेत्र से आरोपी को 11 नवम्बर को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक दर्शना मुजाल्दे, उनि राकेश कुमार सिंह, प्रआर महेन्द्र गोतम, मनीष मीना, आर दीपक पटेल, अरुण गोर, प्रताप, मुकेश, शंकर और भूपेन्द्र पुरिया की प्रमुख भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को कठोर सजा दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।





