देवासपुलिस

ऑपरेशन त्रिनेत्रम को मिली मजबूती, SBI ने देवास पुलिस को ₹5 लाख के CCTV कैमरे भेंट किए

देवास | 20 जनवरी 2026

देवास पुलिस के “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” को एक और मजबूत सहयोग मिला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अभियान में भागीदारी करते हुए करीब ₹5 लाख मूल्य के सीसीटीवी कैमरे पुलिस विभाग को भेंट किए हैं। यह कैमरे अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई में सहायक सिद्ध होंगे।

माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की मंशानुरूप एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत द्वारा जिलेभर में सीसीटीवी स्थापना को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब तक जनसहयोग से लगभग ₹4 करोड़ की लागत के 9685 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं।

एसबीआई के जनरल मैनेजर ने पुलिस अधीक्षक देवास से सौजन्य भेंट कर बैंक की ओर से सीसीटीवी कैमरे सौंपे। इस अवसर पर बैंक की संपूर्ण टीम उपस्थित रही। पुलिस विभाग इन कैमरों को सुरक्षा ऑडिट के आधार पर शहर के संवेदनशील और आवश्यक स्थानों पर स्थापित करेगा।

सभी कैमरों का लाइव फीड पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा, जिससे निगरानी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। पुलिस अधीक्षक देवास ने एसबीआई प्रबंधन और टीम का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज और सुरक्षा के हित में एक सराहनीय पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button