अपना देवाससंस्कृति/धर्म

गजरा गियर्स चौराहे पर सहस्त्रार्चन, गणेश उत्सव में उमड़ी श्रद्धा

देवास। गजरा गियर्स व्यापारी संघ एवं संस्था युवा शक्ति द्वारा आयोजित दस दिवसीय गणेश उत्सव में भक्ति और भव्यता का संगम देखने को मिल रहा है।

हर दिन भगवान श्री गणेश का सहस्त्रार्चन (1000 नामों से पूजन) आचार्य श्री पवन जी पंडित के निर्देशन में संपन्न हो रहा है। गजरा गियर्स चौराहे पर कॉलोनीवासी श्रद्धापूर्वक भगवान गजानन का अभिषेक करते हैं और विविध पदार्थों से सहस्त्र नामों के साथ अर्चन कर रहे हैं।

संस्था की ओर से प्रतिदिन प्रसाद भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा और भक्ति से ओत-प्रोत माहौल श्रद्धालुओं को दिव्यता का अनुभव करा रहा है।

वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद श्री शीतल गेहलोत आयोजन में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि संस्था अध्यक्ष श्री ईश्वर कुमावत ने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।
संरक्षक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिन-रात जुटकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बना रहे हैं।

आयोजकों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जनता के लिए रखे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button