दो साल की फरारी खत्म — “ऑपरेशन हवालात” के तहत हत्या के आरोपी दीपक उर्फ दीपू पनवाड़ी को दबोचा

देवास। जिला पुलिस की “ऑपरेशन हवालात” के तहत की जा रही सख्त कार्रवाई एक बार फिर रंग लाई है। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने हत्या के प्रकरण में दो वर्ष से फरार चल रहे 1,000 रुपये के इनामी आरोपी दीपक उर्फ दीपू (पानवाड़ी) पिता जगदीशचंद्र परिहार, उम्र 46 वर्ष, निवासी ढांचाभवन देवास को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा 1 नवंबर 2024 से यह विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों और गंभीर अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा 1 नवंबर 2024 से यह विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों और गंभीर अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 663/2009, धारा 302, 34 भादवि एवं SC/ST Act के तहत आरोपी दीपक उर्फ दीपू लगभग दो वर्ष से पुलिस गिरफ्त से दूर था। उसकी तलाश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल तथा थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई थी, जो तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी।
14 नवंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि फरार इनामी आरोपी देवास शहर में आया हुआ है। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
देवास पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन हवालात” आगे भी जारी रहेगा और जिले में फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया और तेज होगी।





