देवासपुलिस

देवास : ग्राम कैलोद हत्या कांड का खुलासा, बरोठा पुलिस ने 5 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

देवास
जिले के बरोठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैलोद में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मात्र 05 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना बरोठा पुलिस द्वारा आपसी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को फरियादी निलेश पटेल पिता मांगीलाल पटेल (उम्र 37 वर्ष) निवासी ग्राम कैलोद ने थाना बरोठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि ग्राम कैलोद के डाबरी चौराहे पर उसके पिता मांगीलाल पिता छोगालाल पटेल (उम्र 55 वर्ष) के साथ गांव के ही रहने वाले राजेश पटेल और राजवीर पटेल ने पुरानी रंजिश के चलते लकड़ी के डंडों से मारपीट की।

पुलिस टीम ने विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश पटेल के खेत में स्थित पुरानी गिट्टी खदान के पीछे बनी टापरी से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

मारपीट के दौरान मांगीलाल पटेल को हाथ-पैर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में थाना बरोठा पर अपराध क्रमांक 525/2025 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) श्री संजय शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक श्रीमती सविता सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में
राजेश पिता सालागराम पटेल (उम्र 48 वर्ष) एवं
राजवीर पिता राजेश पटेल (उम्र 18 वर्ष 10 माह) निवासी ग्राम कैलोद थाना बरोठा जिला देवास शामिल हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी राजेश पटेल के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट एवं धमकी से संबंधित अपराध दर्ज हैं।

इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक श्रीमती सविता सिंह जाटव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button