पुलिस

“लूडो खेलने के नशे ने बनाया अपराधी! वसूली और जानलेवा हमले के बाद दो बदमाश पहुंचे जेल”

देवास, 19 दिसंबर 2025।

यह घटना 15 दिसंबर 2025 की है। फरियादी अनिकेत रोखले (24) निवासी प्रेमनगर सनसिटी-2 के पास खाली मैदान में खड़ा था, तभी आरोपी आकाश खटीक और सोनू खटीक ने दादागिरी दिखाते हुए उससे जुआ/लूडो खेलने के लिए रुपयों की मांग की। इंकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला किया। आरोपी सोनू ने डंडे से फरियादी के सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1102/2025 अंतर्गत
धारा 119(1), 115(2), 296(a) बीएनएस (BNS) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों आरोपियों को देवास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त घातक लठ (डंडा) भी जब्त किया गया है।

👮 गिरफ्तार आरोपी:

1️⃣ सोनू उर्फ लाला पिता दिनेश कटारिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी बावडिया, देवास
2️⃣ आकाश खटीक पिता दिनेश कटारिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी सज्जनसिंह कॉलोनी, देवास

⭐ पुलिस टीम का सराहनीय कार्य:

थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया,
प्रआर विनोद कुमार,
आरक्षक अजय जाट,
सैनिक ज्ञानेन्द्र द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button