शराब ठेकेदार का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई।
देवास आबकारी विभाग की महिला अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित निलंबित।

देवास|06.12.2025
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद मध्यप्रदेश शासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
देवास जिले में पदस्थ सहायक आबकारी आयुक्त मदाकिनी दीक्षित पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे थे। वायरल वीडियो में शराब ठेकेदार ने रुपए लेने की मांग का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वाणिज्यिक कर विभाग, मंत्रालय भोपाल ने आदेश जारी करते हुए मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन के आदेश में कहा गया कि, शासकीय सेवक के कर्तव्यों का उल्लंघन करते हुए गंभीर आरोप सामने आए हैं, जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय ग्वालियर कार्यालय रहेगा।
वहीं पूरे मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
साथ ही संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
बता दे कि, मामले में सीएम डॉ मोहन यादव संज्ञान लिया है और x पर पोस्ट कर कहा कि




