पुलिस

देवास पुलिस समीक्षा बैठक: अक्टूबर माह में शिवप्रताप सिंह सेंगर व नवंबर में नवदीप महाजन सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी सम्मानित; सिविल लाइन व विजयागंज मंडी थाने टॉप पर

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद की अध्यक्षता में जिला पुलिस कंट्रोल रूम में अक्टूबर-नवंबर की संयुक्त अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वर्षांत नजदीक होने से एसपी ने लंबित अपराध, चालान, मर्ग व जप्त माल के मिशन मोड पर निराकरण के निर्देश दिए।

बैठक में एएसपी (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया, एएसपी (ग्रामीण) सौम्या जैन, एएसपी (ट्रैफिक) हरनारायण बाथम, सभी एसडीओपी, थाना/चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

🔹 प्रमुख निर्देश

1. प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनकर उचित एवं त्वरित कार्रवाई करें।

2. थानों पर लगे QR कोड का उपयोग बढ़ाने तथा प्रभावी फीडबैक सुनिश्चित करने के निर्देश।

3. चोरी की वारदात रोकने हेतु रात्रि गश्त और नाकाबंदी पुख्ता करने के निर्देश।

4. FIR से कोर्ट ट्रायल तक तकनीकी उपयोग, समंस-वारंट तामीली पर जोर।

5. जुआ, सट्टा, शराब व अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई गई।

6.ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत अधिक से अधिक CCTV लगाने तथा ऑपरेशन सायबर के तहत डायल-1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।

7.त्योहारों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए ऑपरेशन पवित्र के तहत अधिक बॉण्ड ओवर कराने के निर्देश।

📊 अक्टूबर व नवंबर महीने की थाना रैंकिंग जारी
अक्टूबर में शीर्ष तीन

1️⃣ सिविल लाइन
2️⃣ औद्योगिक क्षेत्र
3️⃣ कन्नौद

नवंबर में शीर्ष तीन

1️⃣ विजयागंज मंडी
2️⃣ कन्नौद
3️⃣ सिविल लाइन

दोनों महीनों में प्रथम अनुभाग — नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल

🏅 सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी सम्मान
अक्टूबर 2025 — “सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी”
टीआई प्रीति कटारे (भौरांसा) एवं प्रधान आरक्षक 770 शिवप्रताप सिंह सेंगर

छतरपुर के सराफा व्यापारी के मुनीम से ₹1.25 करोड़ की चोरी के मामले में दोनों अधिकारियों ने तेज़ी से जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। मात्र 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी और पूरा मशरुका बरामद करवाने पर दोनों को सम्मानित किया गया।

➡️ शिवप्रताप सिंह सेंगर अक्टूबर माह के सबसे उत्कृष्ट पुलिसकर्मी घोषित हुए।

नवंबर 2025 — “सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी”
आरक्षक 676 नवदीप महाजन

इंदौर–देवास बायपास पर लूट के गंभीर मामले में सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करवाया। मोटरसाइकिल, लैपटॉप, मोबाइल, GPS डिवाइस समेत पूरा लूटा हुआ मश्रुका बरामद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

➡️ नवदीप महाजन नवंबर माह के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी घोषित किए गए।

🏆 थाना प्रभारी सम्मान

अक्टूबर में प्रथम स्थान — टीआई हितेश पाटिल (सिविल लाइन)

नवंबर में प्रथम स्थान — टीआई रोहित पटेल (विजयागंज मंडी)

दोनों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

🔚 बैठक का समापन

एसपी पुनीत गेहलोद ने सभी थानों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसिंग को निष्ठापूर्ण, पारदर्शी, पीड़ित-उन्मुख बनाया जाए। बेहतर और समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने हेतु सभी को प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button