अपना देवास

अरविंद चौकसे अध्यक्ष एवं चेतन राठौड़ महासचिव नियुक्त

देवास। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश इकाई द्वारा देवास जिले में संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के मार्गदर्शन में, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पुरोहित, राजेंद्र राठौर एवं नरेंद्रसिंह राजावत की सलाह तथा उज्जैन संभाग अध्यक्ष मनोज जैन की अनुशंसा पर देवास जिला इकाई के पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा की गई है।


प्रांतीय महासचिव सत्यनारायण वैष्णव द्वारा जारी आदेश में देवास जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर अरविंद चौकसे एवं महासचिव पद पर चेतन राठौड़ की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से की गई है, जिसका उद्देश्य जिले में श्रमजीवी पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके मान-सम्मान, स्वाभिमान एवं अधिकारों को मजबूती प्रदान करना है।

संघ नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा जिले के सभी पत्रकार साथियों को एकजुट कर पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयास करेंगे।

घोषणा के साथ ही देवास जिले में संगठन के पत्रकार साथियों में हर्ष का माहौल है। जिले के समस्त पत्रकारों ने अरविंद चौकसे एवं चेतन राठौड़ को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। संघ द्वारा यह भी अपेक्षा की गई है कि नवगठित जिला इकाई शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को नई दिशा देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button