अपना देवास

नवरात्रि पर्व पर माताजी टेकरी पर की गई व्यवस्थाओं का शनिवार देर शाम कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

जिले में शारदीय नवरात्र पर्व 22 सितंबर से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व पर माताजी की टे‍करी पर की गई आवश्‍यक व्यवस्थाओं का शनिवार देर शाम को कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्‍टर शोभाराम सोलंकी, नगर निगम आयुक्त  दलीप कुमार, एसडीएम आनंद मालवीय, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, नगर निगम, वन विभाग, यातायात, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
      निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर  ऋतुराज सिंह ने  बड़ी माता और छोटी माता मंदिर परिसर में  सुगमता से दर्शन  के लिए अच्‍छे से प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्‍होंने  कहा कि नवरात्रि के दौरान कंट्रोल रूम से लगातार मोनिटरिंग करते रहें। जिन अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वह समय से पहले उपस्थित हो जाये।
      कलेक्‍टर  सिंह ने कहा कि नवरात्र के दौरान सीढ़ी और शंख द्वार मार्ग पर बेहतर व्‍यवस्‍था रखें। सीढ़ी और शंख द्वार मार्ग पर अस्थाई दुकान नहीं लगने दें।  सीढ़ी और शंख द्वार मार्ग क्लि‍यर रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button