अपना देवास

परिवहन विभाग ने देवास में कार्यवाही कर 1 एम्बुलेंस और 4 बसों को किया जप्त, 52 हजार रूपये का राजस्व वसूला

देवास – कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार देवास जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान एवं परिवहन विभाग के दल द्वारा देवास में संचालित होने वाली यात्री बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें देवास-इन्दौर रोड रसुलपुर चौराहा पर जांच कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान एक एम्बुलेंस बिना किसी दस्तावेज के रोड़ पर संचालित होती पाई गई, जिसे जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया। इसी प्रकार 4 यात्री बसें परमिट शर्तों के उल्लंघन कर संचालित होती पाई जाने पर जप्त की गई। जांच के दौरान वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेजों जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी रजिस्ट्रेशन आदि की जाँच की गई। साथ ही वाहनों में अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन द्वार, वीएलटीडी की जाँच भी की गई। कार्यवाही में लगभग 26 बसों की जांच की गई एवं 04 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाकर 52 हजार रूपये का राजस्व वसूल किया गया।

     परिवहन अधिकारी  निशा चौहान ने बताया कि परिवहन आयुक्त द्वारा 22 सितम्‍बर  तक जिले में ओव्हरलोड एवं अवैध संचालन के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान चलाये के निर्देश दिये है। जिसके तहत जिले में कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही में गोलू पटेल, सरफराज खान, निलेश साल्वे, बाबुलाल देवड़ा, शाकिर खान, भगतसिंह भलादी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button