संस्कृति/धर्म
देवास टेकरी पर चंद्रग्रहण उपरांत मंगल आरती, भक्तों ने लिए मां के दर्शन


देवास। रविवार रात्रि चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद देवास टेकरी स्थित मां के मंदिर के पट खोलकर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। सूतक काल लगने के कारण मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे, जो चंद्रग्रहण की समाप्ति पर पुनः खोले गए।
अलसुबह परंपरानुसार मंगल आरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक वातावरण बना रहा और मंगल आरती के दौरान मां के जयकारों से टेकरी गूंज उठी।




