सतपुड़ा एकेडमी में गणेशोत्सव की धूम,भगवान को लगाया छप्पन भोग,


प्रतिदिन हो रहे विभिन्न आयोजन, देवास। मक्सी रोड तुलजा विहार स्थित सतपुड़ा एकेडमी में श्रीगणेशोत्सव की धूम मची हुई है। चतुर्थी पर यहां धूमधाम से श्रीगणेश प्रतिमा की विधि विधान के साथ स्थापना की गई। प्रतिदिन आरती, महाप्रसादी के साथ विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को विद्वान पंडित मयंक द्विवेदी के आचार्यत्व में भगवान श्रीगणेश को छप्पन भोग का महाप्रसाद अर्पित किया गया। साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीगणेश, श्री शंकर एवं पार्वती से संबंधित नाटिका की प्रस्तुति दी। वहीं गुरुजनों ने श्रीगणेश जी का महात्म्य बताते हुए बच्चों को धर्म एवं संस्कार के पथ पर चलने की शिक्षा दी। इस दौरान भगवान के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वी.एस. जॉब, उपप्राचार्य श्रीमती रश्मि रघुवंशी सहित शिक्षक-शिक्षकाएं एवं विद्यार्थियों ने भगवान की महाआरती की। पश्चात 56 भोग का महाप्रसाद वितरित किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।





