संस्कृति/धर्म
गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई, जयकारों के साथ हुआ विसर्जन

देवास –
10 दिवसीय श्रीगणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर हुआ, जिसमें बप्पा को नम आंखों से विदाई दी गई।

श्रीगणेश के अनूठे भक्तों ने बप्पा की अनुपम कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए प्रार्थना करते हुए भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित की ओर जल्दी लौटने की कामना की।

देवास जिला प्रशासन द्वारा मीठा तालाब, कालूखेड़ी, क्षिप्रा नदी व अन्य मुख्य जगहों पर प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाएं कर जगह जगह अस्थाई कुण्ड बनाये है। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से नजर बनाए हुए है।





