संस्कृति/धर्म
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के 100 यात्री रामेश्वरम तीर्थ के लिए 7 सितंबर को होंगे रवाना

देवास – मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना अंतर्गत देवास जिले के 100 यात्री विशेष ट्रेन के माध्यम से रामेश्वरम तीर्थ के लिए 7 सितंबर को रवाना होंगे। तीर्थ यात्रा के लिए विशेष ट्रैन 07 सितम्बर को प्रातः 10:50 बजे देवास रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और प्रातः 11 बजे रामेश्वरम के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के लिए चयनित सभी तीर्थ यात्री है प्रातः 08 बजे तक हर हाल में देवास रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएं। सभी तीर्थयात्री अपने साथ आवश्यक दस्तावेज, पहचान पत्र साथ लाएं। रामेश्वरम से यह यात्रा 12 सितंबर को पुनः देवास आएगी।




