संस्कृति/धर्म

देवास जिला जेल में गणेश उत्सव की धूम, जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने की गणपति जी की आराधना, जेल कैदियों ने  प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

देवास जिला जेल में “जेल गेट के राजा” का उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें जेल में बंद कैदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जा रहे है।


गुरुवार को मुख्य अतिथि के रूप आईपीएस वरूण कपूर, महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवायें, संजय पाण्डेय, अतिरिक्त महानिरीक्षक जेल एवं सुधारात्मक सेवाऐं म.प्र.भोपाल, एवं मनोज साहू, जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल उज्जैन महाआरती में शामिल हुए, मुख्य अतिथि का स्वागत जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे एवं जेल उपअधीक्षक अनिल दुबे द्वारा पुष्पगुच्छ व साफा पहनाकर किया गया।


जेल के अंदर ही भजन गायक द्वारका मंत्री की भजन मण्डली द्वारा आयोजित भजन संध्या में भजनों की बेहद ही खूबसूरत प्रस्तुतियों दी गई। इस भक्तिमय माहौल में पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया।
मुख्य अतिथि माननीय वरूण कपूर (आई.पी.एस.) महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवायें ने अपने संबोधन में कहा कि- जेल केवल दंड देने का स्थान नहीं, बल्कि एक सुधारगृह है, जहाँ बंदियों को एक नई दिशा, नया दृष्टिकोण और जीवन को सकारात्मक रूप से जीने की प्रेरणा दी जाती है, समाज के भटके हुए व्यक्तियों को सुधार कर मुख्यधारा में लौटाना ही जेल विभाग की बड़ी जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button