क्राइमदेवासपुलिस

इंटर-स्टेट एक्शन की बड़ी सफलता: राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय कर देवास पुलिस ने 12 घंटे में 900 किमी दूर से 45 लाख का चोरी हुआ डम्फर किया बरामद

देवास।
देवास पुलिस की मुस्तैदी और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन समन्वय का एक और उदाहरण सामने आया है। देवास पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर 900 किलोमीटर दूर हरियाणा राज्य के नूंह जिले से 45 लाख रुपये की कीमत का चोरी हुआ डम्फर बरामद कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस की तेज़ कार्यशैली और तकनीकी दक्षता को दर्शाती है।

जानकारी के अनुसार, फरियादी राजेश बघेल, निवासी अर्जुन नगर ईटावा देवास, ने थाना बैंक नोट प्रेस पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि वह धनपाल सिंह सेंधव के यहां ड्राइवरी का कार्य करते हैं। दिनांक 02 फरवरी 2026 की रात करीब 09:30 बजे डम्फर को श्री चेतन्य स्कूल के पास, श्री विनायत इंटरप्राइजेस प्लांट, इंदौर-भोपाल रोड जेतपुरा परिसर में खड़ा किया गया था।
रात करीब 02 बजे डम्फर चोरी हो गया, जिसकी सूचना सुबह मालिक द्वारा दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बैंक नोट प्रेस पर अपराध क्रमांक 60/2026 धारा 305(A) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश पर चोरी गए डम्फर की तत्काल बरामदगी एवं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में,
उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) श्री संजय शर्मा,
नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में,
थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक श्री अमित सोलंकी एवं
थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि चोरी किए गए डम्फर की पायलटिंग एक सफेद रंग की क्रेटा कार कर रही थी। जांच में यह भी संभावना सामने आई कि यह गिरोह हरियाणा के नूंह जिले की मेवाती गैंग से जुड़ा हो सकता है।
घटना के लगभग 6 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अनुमान के आधार पर हरियाणा पुलिस से समन्वय स्थापित कर खेड़ा कालीपुर टोल प्लाजा, थाना रोजकामेव जिला नूंह पर नाकाबंदी करवाई।

देवास पुलिस के सटीक अनुमान के चलते चोरी गया डम्फर खेड़ा कालीपुर टोल प्लाजा से बरामद कर लिया गया। इस तरह देवास पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की।

फिलहाल डम्फर को जप्त कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी / कर्मचारी

देवास पुलिस :

श्री संजय शर्मा – उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर)

श्री सुमित अग्रवाल – नगर पुलिस अधीक्षक, देवास

श्री शशिकांत चौरसिया – थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र

श्री अमित सोलंकी – थाना प्रभारी, बैंक नोट प्रेस

हितेश चंद्रवंशी – उप निरीक्षक

दिनेश मुकाती – प्रधान आरक्षक

भारत चौधरी – आरक्षक

हरियाणा पुलिस (थाना रोजकामेव, जिला नूंह) :

विनोद कुमार – निरीक्षक

दिनेश कुमार – प्रधान आरक्षक

संजय कुमार – आरक्षक

विनित कुमार – आरक्षक

….,………………………………………………………………

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button