देवास प्राइम विशेष

बस में बैठे यात्री ने हाथ तो हाथ शिकायत की, एसपी ने की कार्रवाई, लापरवाही से बस चलाने पर चालक पर ₹3000 का चालान

देवास | 23 जनवरी 2026
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के सख्त पालन को लेकर देवास पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में देवास से इंदौर जा रही एक बस के चालक के खिलाफ यात्री की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 23 जनवरी को एक यात्री द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि मारवेल बस का चालक लापरवाहीपूर्वक और खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था, जिससे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था।

शिकायत की जांच के बाद संबंधित बस चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस पर देवास पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध ₹3000 का चालान काटते हुए वैधानिक कार्रवाई की।

देवास पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वर्ष 2026 में सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार की कार्रवाइयों को और अधिक प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

देवास पुलिस का यह कदम सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button