अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई

बरोठा, नेवरी, हाट पिपलिया, विक्रमपुर, हरणगांव एवं जियागांव क्षेत्र में दबिश
11 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज
देवास।कलेक्टर महोदय ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग, देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर सघन कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 20 जनवरी 2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा वृत्त देवास ‘बी’, बागली एवं खातेगांव क्षेत्र में दबिश की कार्रवाई की गई। इस दौरान बरोठा, नेवरी, हाट पिपलिया, हरणगांव, विक्रमपुर एवं जियागांव क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों तथा ढाबा-होटलों पर सघन सर्चिंग की गई।

कार्रवाई के दौरान कुल 132 पाव देशी मदिरा, 29 कैन बीयर एवं 10 पाव विदेशी मदिरा बरामद की गई। इस संबंध में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत 11 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जप्त की गई मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 15,000 रुपये बताई गई है।
आज की इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, पूजा गहलोत, आबकारी आरक्षक राजेश जोशी, सुरेंद्र, आशीष गुप्ता, शंकरलाल परते एवं गीतेश शामिल रहे।
आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।





