देवास

देवास के छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान, राज्य स्तरीय हैकाथॉन में शानदार प्रदर्शन

देवास।
प्राशांति समूह के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण रहा, जब उसके छात्रों ने राज्य स्तरीय हैकाथॉन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

बी.टेक प्रथम वर्ष (एआई–डीएस) के छात्र पलक रघुवंशी और हिमांशु चौहान ने स्टेट लेवल हैकाथॉन की बिल्ड कैटेगरी में प्रथम उपविजेता (First Runner-Up) का स्थान हासिल किया। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल संस्थान बल्कि देवास जिले का भी नाम रोशन किया।

वहीं देवास जिले की एमबीए प्रथम वर्ष की छात्राएं पायल जैसवाल और मोनिका कुशवाह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि देवास के युवाओं की नवाचार क्षमता और तकनीकी कौशल को दर्शाती है।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के विजेताओं को आज भोपाल में आयोजित समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्राशांति समूह प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों में इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सभी विजेता छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी को नवाचार, शोध और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button