अपना देवासप्रशासन

सयाजी गेट चाट चौपाटी पर FSSAI टीम की रेड! बार-बार एक ही तेल में तला खाना, खराब मंचूरियन मिक्स और कच्चा माल बरामद

देवास, 10 दिसंबर 2025

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग और नगर निगम की स्वास्थ्य टीम ने सयाजी गेट स्थित चाट चौपाटी क्षेत्र में संयुक्त निरीक्षण कार्रवाई की। इस कार्रवाई में संभाग स्तरीय FSSAI मोबाइल वैन का उपयोग करते हुए दुकानों में उपयोग किए जा रहे खाद्य तेल और सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई।

खाद्य विभाग की कार्रवाई के चित्र

निरीक्षण के दौरान ऑयल टेस्टर यंत्र की मदद से कई दुकानों में बार-बार प्रयोग किया गया तथा घटिया गुणवत्ता वाला तेल पाया गया। टीम ने मौके पर ही लगभग 5 लीटर अवमानक व दूषित तेल नष्ट किया। इसके अलावा खराब क्वालिटी का मंचूरियन घोल और अन्य कच्चा माल भी जब्त कर नष्ट किया गया।

नगर निगम ने स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले संचालकों पर नियमानुसार जुर्माना लगाकर सुधार हेतु कड़े निर्देश दिए।

तेल की जांच करते अधिकारी

देवास नगरवासियों के लिए चेतावनी — अपनी सेहत से समझौता न करें

खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि—
ठंड के मौसम में गरम-गरम खानों के चक्कर में अपनी सेहत से खिलवाड़ न करें।

सड़क किनारे खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता और स्वच्छता की पूरी जांच करें।

बार-बार गर्म किए गए तेल में बने खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं।

“देख-परख कर ही खाने की चीज़ें चुनें और विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदें।”

स्वच्छता मानकों में लापरवाही पर सख्ती बढ़ी, देवासवासियों को भी चेतावनी—ठंड में गरम खानों के चक्कर में सेहत से न करें खिलवाड़ .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button