अपना देवास

बागरी युवा संघ जिला अध्यक्ष एड. अरुण सिंह धोलिया का गांव-गांव भव्य स्वागत

देवास | दिनांक : 14 दिसंबर 2025

बागरी युवा संघ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अरुण सिंह धोलिया का देवास ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ग्राम बरोठा, बोलासा, जलोदिया, डाकच्या, पोलाय जागीर, बवाई, पिपलिया भचौड़, खजुरिया, खेड़ा खजूरिया और ढाबला खालसा सहित कई गांवों में समाजजनों ने साफा, फूलमालाएं, ढोल-नगाड़े और स्वागत द्वारों के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

ग्राम भ्रमण के दौरान बागरी समाज के युवाओं में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला। जिला अध्यक्ष एडवोकेट अरुण सिंह धोलिया ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बागरी समाज को संगठित और सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका अहम है।

कार्यक्रम में अमरसिंह यादव (पिपलिया भचौड़), एडवोकेट सज्जन सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनकच्छ माधव बोड़ाना, ईश्वर सिंह चौहान (छायन), सुनील चंद्रवंशी (ढाबला खालसा), सवाई सिंह यादव, सुनील परमार, श्रवण यादव, दीपक धोलिया, अरुण यादव (बरलाई), बद्री चौहान (बोलासा), प्रकाश सोलंकी (खेड़ा), धर्मेंद्र चौहान (खेड़ा), राहुल परमार (बरोठा), वासुदेव बागरी (बरोठा), संजू भीलवाड़ा (खेड़ा), विजेंद्र बागरी (खेड़ा), चेतन बागरी (महुखेड़ा), कन्हैया बागरी, कमल सिंह सोलंकी (खजुरिया), राहुल सोलंकी (खजुरिया), संजय बागरी, रवि बागरी, सावन बागरी, नरेंद्र बागरी, भोला बागरी, विनोद बागरी, गोपाल बागरी, उत्तम बागरी (जलोदिया), राजेश बागरी, राजेश चौहान (बिलावली), दिलीप सिंह चौहान, करण चौहान, रोहित रावत, नितिन परमार, राजकुमार गौड़ (देवास), राजकुमार सोलंकी (भौंरासा), दीपक डाबी (देवास), राज दांगी (देवास), दिनेश यादव (कमलापुर), संजू बोड़ाना (राधागंज) सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से बागरी समाज में संगठनात्मक मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button