प्रशासन

देवास में नापतोल विभाग की बड़ी कार्रवाई — दीपावली से पहले चली विशेष जांच मुहिम

कार्यवाही कर देना अब तो विभाग के अधिकारी

देवास। 12 अक्टूबर 2025 — दीपावली पर्व के मद्देनज़र उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हेतु नापतोल विभाग (विधिक माप विज्ञान) द्वारा शहर में विशेष जांच अभियान चलाया गया।

निरीक्षक श्याम दुबे ने बताया कि नियंत्रक नापतोल मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार मिठाई, नमकीन, बर्तन, पेंट और सराफा दुकानों पर जांच की गई। जांच के दौरान कई दुकानों पर पैक बंद वस्तु नियम 2011 और विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के उल्लंघन पाए गए।

🔹 कार्रवाई का विवरण:

श्री गणेश सुपारी एवं किराना स्टोर्स, 262 एमजी रोड देवास: पैकेजों पर आवश्यक घोषणा नहीं मिली।

गुरु नानक किराना स्टोर्स, 21 एमजी रोड: सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं किया गया।

विशाल कुल्फी, सयाजी गेट: इलेक्ट्रॉनिक तोल काँटे पर सील सत्यापन नहीं पाया गया।

सुपर ड्राई फ्रूट्स, 19 एमजी रोड: पैकेजों पर आवश्यक घोषणाएं और सील सत्यापन नहीं मिला।

शंकरलाल रैकवार किराना, देवास: तोल काँटे पर सील सत्यापन नहीं पाया गया।

गणेश किराना, मेंढकी रोड: सील सत्यापन नहीं पाया गया।

राज राजेश्वरी मार्ट, अविनाश धाम के सामने: पैक बंद वस्तु नियम 2011 का उल्लंघन पाया गया।

श्री बालाजी ट्रेडर्स, मेंढकी रोड: तोल काँटे पर सील सत्यापन नहीं पाया गया।

विभाग ने सभी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए नियमों के पालन के निर्देश दिए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को त्योहारों के समय किसी भी प्रकार की ठगी या भ्रम का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button