कृषि

वायरस के चलते किसानों की फसल खराब,  मुख्यमंत्री सर्वे करने के लिए आने वाले थे दौरा निरस्त

देवास के हाटपिपल्या में आ रहे सीएम डॉ मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम निरस्त हो गया है। वे हाटपिपल्या में फसल निरीक्षण के लिए आ रहे थे। यह दूसरी बार है जबकि सीएम का दौरा निरस्त हुआ है।
आपको बता दे कि, लगातार बारिश ओर मोजेक वायरस के चलते किसानों की फसलें खराब हो गयी है। जिनसे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसी चलते सीएम का दौरा कार्यक्रम भी देवास जिले में किया जा रहा था।
हाल ही में किसानों ने ज्ञापन सौंपकर फसल का सर्वेक्षण करवाये जाने की मांग की है।
किसानों का कहना है उनकी फसलों का निरीक्षण कर सही सर्वे किया जाना चाहिए।
बता दे कि, सेटेलाइट सर्वेक्षण से भी किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। जिससे किसान नाराज दिखाई दे रहे है। इधर हाल ही में भौंरासा में किसानों ने नायब तहसीलदार को आवेदन देकर फसलों का सर्वेक्षण करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button